Chitrapat | Film Festival 2026

…एक सतत यात्रा की कथा

भारत की विश्व-बंधुत्व की भावना के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र को सकारात्मक सृजन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा रोजगारोन्मुख दिशा प्रदान करना चित्रपट झारखंड का उद्देश्य है।

भारतीय सिनेमा में भारतीयता, भारतीय पारिवारिक मूल्यों तथा सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करते हुए अपने सांस्कृतिक मूल्यों को संबल प्रदान करने वाले फिल्मों को प्रोत्साहित करना हमारा उद्देश्य है ।

इसी क्रम में—

16 सितंबर 2022 को सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में 53 प्रतिभागियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई।

11 फरवरी 2023 को कस्तूरबा विद्यालय में 55 प्रतिभागियों के साथ एक अन्य कार्यशाला आयोजित की गई।

इसके पश्चात 12 मार्च 2023 को गुमला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में 18 प्रतिभागियों के साथ आठवीं कार्यशाला संपन्न हुई।

वहीं साहेबगंज, दुमका, देवघर तथा धनबाद जिलों में भी कार्यशालाओं के आयोजन हेतु वार्ता प्रगति पर है।

राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव

इसी क्रम में 23, 24 और 25 जून 2023 को राजधानी रांची स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में प्रथम राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल 2023 के आयोजन की योजना बनाई गई।

आगे की राह

अत्यंत अल्प समय और सीमित संसाधनों के बावजूद संगठन के सदस्यों के अदम्य उत्साह, समर्पण और दृढ़ संकल्प के कारण यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

आज चित्रपट झारखंड ने भारतीय सिनेमा में भारतीय मूल्यों की स्थापना के उद्देश्य से चल रहे इस राष्ट्रीय प्रकल्प में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

आगे इस यात्रा के अनेक चरण और पड़ाव शेष हैं।
अपने संकल्प, श्रम और सृजनशीलता के साथ हम नई पहचान गढ़ने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारे कदम बढ़ते रहेंगे…
यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी।

Scroll to Top