नियम व शर्तें
- केवल झारखंड राज्य के फिल्म निर्माता ही फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म जमा करा सकते हैं।
- आपको फिल्म जमा करने के लिए गूगल फार्म भरना होगा और निर्धारित पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
- फिल्मों की श्रेणियां और उनकी अवधि
- लघु फिल्म अधिकतम 20 मिनट तक
- वृत्तचित्र अधिकतम 30 मिनट तक
- कैंपस फिल्म अधिकतम 15 मिनट तक कैंपस फिल्म में सिर्फ लघु फिल्म हीं जमा किया जाएगा)
- पंजीकरण शुल्क
- लघु फिल्म - रु 500/-
- वृत्तचित्र - रु 500/-
- कैंपस फिल्म - रु 250/-
(विद्यार्थियों के लिए यह छूट है की वे किसी भी श्रेणी में सिर्फ रु 250/- शुल्क देकर अपनी फिल्म जमा करा सकते हैं)
- झारखण्ड में बोले जानी सभी भाषाओं की फिल्म जमा की जा सकती है। हिन्दी और अंग्रेजी भाषा की फिल्म को छोड़कर अन्य किसी भी भाषाओं की फिल्म के लिए सबटाइटल्स अनिवार्य होगा। सबटाइटल्स हिन्दी अथवा अंग्रेजी किसी एक भाषा में हो सकता है।
- फिल्म Google Drive लिंक या Pen Drive से जमा करना होगा।
- फिल्म, प्रस्तोता कि मौलिक कृीति होनी चाहिए, इसे कहीं और से कॉपी किया हुआ नहीं होना चाहिए।
- फिल्में नीचे उल्लेखित 12 विषयों पर ही आधारित होनी चाहिए ।
- महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- 1 जुलाई 2023 के बाद निर्मित फिल्म ही जमा करने के लिए मान्य होगी। फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि, रविवार 7 जून, 2026 होगी । चयनित फिल्मों की सूची 15 जून 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
- जूरी के निर्णय अंतिम होंगे और उन्हें किसी भी तरह से कहीं भी चुनौती नहीं दी जा सकती है।
- चित्रपट झारखंड को कहीं भी प्रचार के उद्देश्य से, जमा किए गए फिल्मो को उपयोग करने का अधिकार होगा।
- प्रतियोगिता के लिए फिल्म जमा करने के साथ-साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है।
- आवश्यक दस्तावेज
- पूरा पता, मोबाइल नंबर, ईमेल
- फिल्म का सारांश (अधिकतम 300 शब्द)
- निर्देशक का बायोडाटा
- कलाकार और तकनीकी टीम की सूची
- अधिकार धारक से कानूनी सहमति पत्र
- कैम्पस फिल्म के लिए कळलेज के अधिकारियों का सहमति पत्र
- फिल्म का पोस्टर और प्रचार प्रसार सामग्री